Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेका स्मारक के उद्घाटन पर अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेका स्मारक के उद्घाटन पर अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

एक्स पर की गई अपनी विभिन्न पोस्टों में प्रधानमंत्री ने बताया;

स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूरु का विशेष महत्व था।

मुझे विश्वास है कि विवेका स्मारक युवाओं को एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए एक प्रमुख प्रेरणास्थल बनेगा।”

“हमारे युवाओं की क्षमताओं के बल पर भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे युवाओं की ऊर्जा ही आत्मनिर्भर भारतऔर मेक इन इंडियाजैसी पहलों की सफलता के पीछे की मुख्य प्रेरक शक्ति है।”

“मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे देश के युवाओं को 21वीं सदी की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार कर रही है।”

“एक विशेष आग्रह…”

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए