पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉस्को में ईएमईआरसीओएम – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा किया।
प्रधानमंत्री को केंद्र के वास्तविक कामकाज और वास्तविक निगरानी कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें इस केंद्र द्वारा किए जाने वाले विभिन्न आपदा राहत एजेंसियों के बीच तालमेल के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें अंतरिक्ष निगरानी और 3डी मॉडलिंग क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मानव जीवन और संपत्ति को प्राकृतिक आपदाओं, रूस की सीमाओं के भीतर और बाहर दोनों प्रकार से खतरे की निगरानी करने की केंद्र की क्षमताओं और वैश्विक क्षेत्र में सहयोग पर भी प्रकाश डाला गया।
प्रधानमंत्री ने केंद्र द्वारा समन्वित की जाने वाली आपदा से बचाव और राहत संबंधी गतिविधियों और उसकी वैश्विक पहुंच के बारे में काफी दिलचस्पी ली। उन्होंने केंद्र द्वारा किए जाने वाले कार्य को ‘मानवता की महान सेवा’ करार दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश सचिव श्री एस. जयशंकर, रक्षा सचिव जी. मोहन कुमार और प्रधानमंत्री के शिष्टमंडल के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।
एनसीएमसी एक बहुस्तरीय समन्वय केंद्र है, जिसे अंतर-एजेंसी समन्वयन और लोगों को आपात स्थितियों के खतरे के बारे में चौकस करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनसीएमसी की क्षमताओं में अत्याधुनिक वास्तविक निगरानी, आंकड़ों का संग्रह, विश्लेषण और मॉडलिंग शामिल है। यह रिमोट सेंसिंग पर आधारित वैश्विक नेवीगेशन उपग्रह प्रणालियों और वैश्विक निगरानी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है।
PM @narendramodi at EMERCOM, the Russian National Crisis Management Centre. pic.twitter.com/AoCiLg2eU5
— PMO India (@PMOIndia) December 24, 2015
Visit to EMERCOM was a great learning experience. Was shown aspects relating to disaster management & how technology is used in this field.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2015
The NCMC is doing a big service to humanity. Their disaster prevention & response activities are laudatory. https://t.co/cqHoklY9iv
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2015