Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चुने जाने पर महामहिम एंटोनियो कोस्टा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष चुने जाने पर महामहिम एंटोनियो कोस्टा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

मेरे मित्र @antoniolscosta को यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के प्रति उत्सुक हूं।

***

एमजी/एआर/आरपी/जेके/एसएस