Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने योजना आयोग के स्थान पर नए संस्थान के गठन के बारे लोगों से अपनी राय देने को कहा है


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से इस बारे में अपनी राय देने को कहा है कि योजना आयोग के स्थान पर नए संस्थान के गठन का रूप कैसा होना चाहिए। नए संस्थान पर सुझाव देने के लिए वेबसाइट mygov.nic.in पर एक विशेष खुला विचार मंच तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘प्रस्तावित संस्थान ऐसा हो जो 21वीं सदी के भारत की उम्मीदों को पूरा करे और राज्यों की भागीदारी को मजबूत करे …….अपनी राय भेंजे।’’