पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरू होने वाली अखिल भारतीय रथ यात्रा के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कच्छ नववर्ष आषाढ़ी बिज की भी शुभकामनाएं जनता को दीं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अखिल भारतीय रथ यात्रा को भगवान जगन्ननाथ को समर्पित करते हुए कामना की है कि भगवान जगन्ननाथ भारत को शांति, समृद्धि और संपन्नता दें।