Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राजकोट में सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया, दिव्यांगों के लिए सहायता राशि और सहायक उपकरणों का वितरण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजकोट में सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया और दिव्यांगों के लिए सहायता राशि और सहायक उपकरण वितरित किए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने स्टार्टअप क्षेत्र का आह्वान करते हुए कहा कि वह इस प्रकार की खोज और प्रौद्योगिकी के लिए काम करें, जो दिव्यांग बहनों और भाइयों के जीवन में बदलाव ला सके।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर थावरचंद गहलोत और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बहनों और भाइयों के कल्याण के लिए वह जो कुछ कर रहे हैं वह अपने आप में ऐतिहासिक और सराहनीय है।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक जब हम स्वतंत्रता का 75 वर्ष मनाएंगे, कोई भी भारतीय व्यक्ति बिना घर के नहीं होना चाहिए और घरों में समुचित सुविधाएं भी होनी चाहिए।