पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री मोदी इस संबंध में रेल मंत्री के निरंतर संपर्क में है। रेल मंत्री ने दुर्घटना स्थल पर चल रहे राहत कार्य से प्रधानमंत्री को अवगत कराया है।