Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राज्य सभा में जीएसटी बिल पारित होने पर सभी पार्टियों को धन्यवाद दिया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में जीएसटी बिल के पारित होने के अवसर पर सभी पार्टियों और उनके नेताओं का आभार व्यक्त किया है। जीएसटी को सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट्स की श्रृंखलाओं में कहा कि ये सुधार मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करेगा, निर्यात में मदद करेगा और राजस्व को बढ़ाते हुए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा।

“वास्तव में राज्यसभा में जीएसटी बिल पारित होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं सभी नेताओं और सभी पार्टियों को धन्यवाद करता हूं।

21 वीं सदी के लिए भारत को एक अप्रत्यक्ष कर पद्धति देने के लिए हमारे सांसदों को अवश्य ही उनके इस निर्णय पर बधाई दी जानी चाहिए।

एक ऐसी प्रणाली जो सभी भारतीयों को लाभ और एकीकृत राष्ट्रीय बाजार को बढ़ावा देती है, को लागू करने के लिए हम सभी पार्टियों और राज्यों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

ये सुधार मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करेगा, निर्यात में मदद करेगा और इस प्रकार राजस्व को बढ़ाते हुए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा।

मैं ये जोड़ना चाहूंगा कि जीएसटी सहकारी संघवाद का सबसे अच्छा उदाहरण भी होगा। हम एक साथ भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर जाएंगे।”