Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के लोगों को शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के लोगों को शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। एक वर्ष से भी कम समय में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। लोगों की क्षमता से उनकी आकांक्षाएं रिकॉर्ड गति से पूरी हो रही हैं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले वर्षों में यह भावना और सशक्त हो।’