पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्यों के साथ सदन से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों द्वारा साझा किये गये ज्ञान और अनुभव से देश लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा, सदस्यों का दृष्टिकोण बढ़ाने और ज्ञान को व्यापक बनाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से वे समृद्ध होते हैं और यह पूंजी राष्ट्र तथा समाज के लिए है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के अनुभव और ज्ञान से राष्ट्र हमेशा लाभान्वित होता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज जिन सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है वे कई महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह बेहतर होता कि राज्यों के लिए अधिक लाभदायक दो और फैसलों के समय ये सदस्य सदन में उपस्थित होते। उन्होंने कहा कि इनमें से एक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक और दूसरा प्रतिपूरक वनीकरण निधि विधेयक है, जिसके तहत वनीकरण के लिए राज्यों को बड़ी निधि आवंटित की जायेगी।
प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के कल्याण की कामना की और सरकार की तरफ से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
PM conveys his best wishes to the members of the Rajya Sabha who are retiring.
— PMO India (@PMOIndia) May 13, 2016
PM @narendramodi notes the contribution of retiring Rajya Sabha MPs to parliamentary proceedings & important decisions that have been taken.
— PMO India (@PMOIndia) May 13, 2016
I wish the GST would have been passed during your tenure in RS. This GST will help states like UP and Bihar: PM to retiring members of RS
— PMO India (@PMOIndia) May 13, 2016