Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल से ग्लासगो में शुरू हो रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि वे देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को चमकने का अवसर प्रदान करने के अलावा राष्ट्रमंडल खेल विभिन्न देशों के बीच एकता और भाईचारे की भावना पैदा करते हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2014 के दौरान आने वाले दिनों में हमें निश्चित तौर पर खेलों और खेल भावनाओं का जश्न देखने को मिलेगा।