Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। चुनावों को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए प्रधानमंत्री ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और युवाओं से 18 वर्ष पूरे होते ही मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हम चुनाव आयोग को शुभेक्षा देते हैं और लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सलाम करते हैं।

चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होते हैं। वो लोगों की इच्छाएं जाहिर करते हैं, जो लोकतंत्र में सर्वोपरि हैं।

मैं सभी पात्र मतदाताओं, चाहे वे पुरुष हो या स्त्री, अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह करता हूं। मैं अपने युवा मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाएं।’