पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उनकी तेज़ दौड़ और दृढ़ संकल्प की सराहना की तथा कहा कि यह प्रदर्शन उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।
श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ की कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिचायक है तथा उनके भविष्य के लिए अनेक और उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;
“मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने जीता शानदार रजत पदक! बेहतरीन दौड़ और दृढ़ संकल्प का क्या ज़बरदस्त प्रदर्शन! इस सफलता तथा इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिचायक है। आने वाले समय में वे निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें।
#CWG2026”
A superb Silver for Mohammed Basil Morssinganakath! What a sprint and display of determination! Congratulations to him for the success and also achieving his Season Best. His success reflects his hard work and focus. May he continue to scale new heights in the times to come.…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2026
******
पीके/केसी/पीके
(Release ID: 2291853) Visitor Counter : 17