Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने पर सेल्वा प्रभु थिरुमारन को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सेल्वा प्रभु थिरुमारन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने यह पदक हासिल करने के लिए अपने करियर की पर्सनल बेस्ट जंप लगाई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उनके आगामी प्रयासों व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;

“सेल्वा प्रभु थिरुमारन पर गर्व है, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने करियर की पर्सनल बेस्ट जंप लगाते हुए कांस्य पदक जीता। उन्हें बहुत-बहुत बधाई! वे अपने आगामी प्रयासों में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें।

#CWG2026″

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए