Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रवीण चित्रवेल ने अपने खेल करियर की बेस्ट जंप भी लगाई।

प्रधानमंत्री ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;

“यह देखकर बेहद खुशी हुई कि प्रवीण चित्रवेल ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता है और साथ ही अपने खेल करियर की सर्वश्रेष्ठ जंप भी लगाई है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई! आगे के सफर में उनकी हर सफलता की कामना करता हूँ।

#CWG2026”

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए