Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 55 किलोग्राम मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की 55 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जादुमणि सिंह मानदेंगबाम की यह सफलता उनके साहस, अनुशासन और निरंतर प्रयास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने उनके आगामी प्रयासों और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम को बहुत-बहुत बधाई। उनकी यह सफलता उनके साहस, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। आगामी प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ।

#CWG2026″

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए