पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शुभम जुयाल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने शुभम जुयाल के उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहाना की।
श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि उन्हें और भी बड़ी सफलताएँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;
“राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में रजत पदक देश के नाम करने पर शुभम जुयाल पर अत्यंत गर्व है। उनकी शानदार तकनीक और खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। यह उपलब्धि उन्हें उनके आगामी प्रयासों में और भी बड़ी सफलताएँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
#CWG2026″
Immensely proud of Shubham Juyal for bringing home a Silver Medal in the Men’s Shot Put F57 event at the Commonwealth Games. His powerful technique and commitment to the sport are admirable. May this feat propel him towards even greater accomplishments in his subsequent…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
***************
पीके/केसी/डीवी/डीए