पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के 47वें सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने विशाल अनुभवों एवं अपने पद की सम्मानजनक प्रकृति के कारण राज्यपाल एक अनूठी उच्च स्थिति पर आसीन होते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वे राज्यों में बिना उसका एक हिस्सा बने, राज्य की प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए उत्प्रेरक एजेंटों के रूप में काम कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व भर में ऐसी एकमात्र अर्थव्यवस्था है जो वैश्विक आर्थिक संकंट के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व भारत पर गौर कर रहा है कि भारत वैश्विक घटनाक्रमों का केवल एक मूकदर्शक नहीं है और उसने सीओपी-21 एवं डब्ल्यूटीओ जैसे हाल के वैश्विक मंचों पर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
Shared my thoughts at the Conference of Governors. https://t.co/i0zibmwrG7 pic.twitter.com/RuzdvaW6kH
— Narendra Modi (@narendramodi) February 10, 2016