Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने रोहतक में आयोजित राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रोहतक में आयोजित राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा कि स्‍वामी विवेकानंद का जीवन दर्शाता है कि लोग युवावस्‍था में क्‍या हासिल कर सकता है, और उन्‍होंने कहा कि युवा आज जो काम कर रहे हैं वह राष्‍ट्र के भविष्‍य को प्रभावित करेगा।

उन्‍होंने खुशी जताई कि इस महोत्‍सव का विषय ‘डिजिटल इंडिया के लिए युवा’ रखा गया है। उन्‍होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नकदीरहित लेनदेन में लोगों का मार्गदर्शन करें। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार और कालाधन हमारे देश की प्रगति को बुरी तरह प्रभावित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के प्रभाव के कारण समय बदल चुका है, और सामूहिकता, संपर्क और रचनात्‍मकता समय की मांग है। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में युवाओं का समर्थन ने उन्‍हें आश्‍वस्‍त किया है कि देश में एक सकारात्‍मक बदलावा लाना संभव है।