Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में मातृत्‍व लाभ संशोधन विधेयक पारित होने पर सराहना की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में मातृत्‍व लाभ संशोधन विधेयक पारित होने पर सराहना की और इसे महिला केन्द्रित विकास की दिशा में प्रयासों में ऐतिहासिक क्षण बताया है।

‘’प्रधानमंत्री ने कहा कि, लोकसभा में मातृत्‍व लाभ संशोधन विधेयक पारित होना महिला केन्द्रित विकास की दिशा में हमारे प्रयासों में ऐतिहासिक क्षण है।

मातृत्‍व लाभ संशोधन विधेयक माता और शिशु के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और देखभाल को सुनिश्चित करता है। मातृत्‍व अवकाश में बढ़ोत्‍तरी स्‍वागतयोग्‍य प्रावधान है।

महिलाओं के रोजगार को सुरक्षित करने के लिए मातृत्‍व लाभ संशोधन विधेयक को धन्‍यवाद। कार्यालयों में क्रैच के लिए अनिवार्य प्रावधान प्रशंसनीय है।’’