Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ राजनेता डॉ. कर्ण सिंह द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया, जिसमें कल्याणकारी सेवाओं की प्रदायगी, अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा वैश्विक स्तर पर भारत की सहभागिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तनकारी बदलावों को रेखांकित किया गया है


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वरिष्ठ राजनेता डॉ. कर्ण सिंह द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया है।

यह लेख प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के पद पर 12 वर्ष पूर्ण करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर विचार प्रस्तुत करता है और कल्याणकारी सेवाओं की प्रदायगी, अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और वैश्विक स्तर पर भारत की सहभागिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तनकारी बदलावों को रेखांकित करता है। इसमें कहा गया है कि भारत के भविष्य के प्रति विश्वास जगाने और नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी का स्थायी योगदान निहित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“प्रधानमंत्री @narendramodi के पद पर 12 वर्ष पूर्ण करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर विचार व्यक्त करते हुए, वरिष्ठ राजनेता डॉ. कर्ण सिंह ने इस लेख में कल्याणकारी सेवाओं की प्रदायगी, अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा वैश्विक स्तर पर भारत की सहभागिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तनकारी बदलावों को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के भविष्य के प्रति विश्वास जगाने और नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी का स्थायी योगदान निहित है।”

***

पीके/केसी/पीके