Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विकास कार्यों का शुभारम्‍भ किया और जनसभा को सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विकास कार्यों का शुभारम्‍भ किया और जनसभा को सम्‍बोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी में कई विकास योजनाओं का शुभारम्‍भ किया।

इनमें 765/400 केवी जीआईएस वाराणसी पावर सब-स्‍टेशन का लोकार्पण, वाराणसी सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखना, वाराणसी पोस्‍टल क्षेत्र का शुभारम्‍भ, डीजल लोकोमोटिव वर्क (फेज-1) परियोजना का विस्‍तार करना, इलाहाबाद-वाराणसी रेल लाइन की दूसरी लाइन की आधारशिला रखना और उसका विद्युतीकरण और राजातालाब रेलवे स्‍टेशन पर पेरी‍शेबल कार्गो सेंटर की स्‍थापना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने सुकन्‍या समृद्धि योजना के चुनिंदा लाभार्थियों को बधाई दी और उज्‍ज्‍वला योजना के चुनिंदा लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्‍शन सौंपे। उन्‍होंने वाराणसी नगर पर आधारित एक स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।

इस अवसर पर अपने भाषण में उन्‍होंने लोगों का आह्वान किया कि वे दिवाली पर सैनिकों को अपना संदेश भेजें।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है और न केवल आधारशिला रखने पर, बल्कि परियोजनाओं का समय पर शुभारम्‍भ सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की पहलों का वास्‍तविक लक्ष्‍य समुचित कार्यान्‍वयन और जनता के जीवन को प्रभावित करना है।

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण अनुकूल पहलों के सा‍थ-साथ भारतीय रेल के लिए सरकार के नये दृष्टिकोण के बारे में भी चर्चा की, जो अर्थव्‍यवस्‍था के लिए एक विकास के ईंजन के रूप में उभर सकता है।