Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों के लिए एकमुश्‍त सहायता राशि की घोषणा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 मई, 2018को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय सहायता कोष से 2 लाख रूपये की एकमुश्‍त सहायता राशि की मंजूरी प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 50,000 रूपये की एकमुश्‍त सहायता राशि की भी मंजूरी प्रदान की है।