Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। उन्होंने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है ताकि विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में‍ लिखा :

पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। हम अपने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि विकसित भारत के हमारे स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

#12YearsOfNayaBharatNirman

पीके/केसी/एसएस/एसके