Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 के लिए शासन संबंधी सबक पर एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा लिखित एक लेख साझा किया। लेख में इस बात पर बल दिया गया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष वर्तमान आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए सेवा और भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए संकल्प के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

दिल्ली में शासन के लिए महत्वपूर्ण सबक पर प्रकाश डालते हुए  उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उनका विजन एक विकसित दिल्ली का निर्माण करना है जो अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान दे।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता रेखा लिखती हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में आज की आवश्‍यकताओं के लिए सेवा और भविष्‍य की आकांक्षाओं के लिए संकल्प का संगम देखने को मिलता है।

उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास में सुधार तक, दिल्ली के शासन के लिए कई सबक ग्रहण किए हैं। उनका लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के एक प्रमुख अंग के रूप में विकसित दिल्ली का निर्माण करना है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस