Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने विशाखापतनम का दौरा किया


विशाखापतनम और आंध्र प्रदेश के तूफान प्रभावित अन्य भागों में हुए नुकसान, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

विशाखापतनम में सड़क मार्ग से काफी इलाकों में दौरा किया।

ओडिशा के प्रभावित जिलों कोरापुट और मलकानगिरी का हवाई सर्वेक्षण किया।

आंध्र प्रदेश के लिए एक हजार करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा की।

तूफान में मरने वालों की संख्या न्यूनतम बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भूमिका और राज्य तथा केंद्र के बीच प्रभावी तालमेल की सराहना की।

s2014101457928 [ PM India 79KB ]

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान हुदहुद के बाद राहत और बचाव कार्य की स्वयं समीक्षा करने के लिए आज आंध्र प्रदेश में विशाखापतनम का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान से सबसे अधिक प्रभावित विशाखापतनम शहर के काफी इलाकों को सड़क मार्ग से देखा। उनके साथ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू थे।

s2014101457925 [ PM India 82KB ]

प्रधानमंत्री ने विशाखापतनम के कलैक्टर कार्यालय में उच्चस्तरीय स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखने के लिए उपग्रह से मिले चित्रों और मौसम के अनुमान की उन्नत तकीनीकों समेत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भूमिका की सराहना की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच प्रभावी तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मरने वालों की संख्या सीमित रखी जा सकी है।

बैठक के बाद मीडिया के लिए बयान में प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लिए एक हजार करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा की। उन्होंने चक्रवाती तूफान में मरने वालों के निकट संबंधियों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि दिये जाने और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दिये जाने की घोषणा की।

s2014101457932 [ PM India 143KB ]

प्रधानमंत्री ने कहा कि विशाखापतनम के हजारों लोगों ने आज जिस तरह का प्रेम मेरे प्रति व्यक्त किया है उससे मैं भाव-विह्वल हूं। यह लोग तूफान का विनाशकारी प्रभाव झेलने के बावजूद विशाखापतनम की सड़कों के दोनों और खड़े थे।

s2014101457933 [ PM India 112KB ]

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ओडिशा के तूफान प्रभावित कोरापुट और मलकानगिरी जिलों और आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम नगर का हवाई सर्वेक्षण किया। भारतीय वायुसेना का विशेष जैट विमान प्रभावित क्षेत्रों में काफी नीचे उड़ान भर रहा था जहां प्रधानमंत्री को स्थिति की जानकारी दी गई।

s2014101457935 [ PM India 120KB ]

प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान हुदहुद से नसीहत के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक योजना बनाएं जाने की आवश्यकता पर बार-बार जोर दिया। बैठक के दौरान श्री मोदी ने राहत और बचाव कार्य के लिए आंध्र प्रदेश को पूरी मदद देने की पेशकश की।