पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा किए गए सामूहिक कार्रवाई और जनभागीदारी के आह्वान को रेखांकित करने वाला एक लेख साझा किया।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि मंत्री महोदय ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए प्रकृति-आधारित उपायों का समर्थन किया है, जो चिरस्थायी, लागत-प्रभावी तथा दीर्घकालिक पारिस्थितिक लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं।
श्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि एक हरित दिल्ली विकास और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के बीच संतुलन स्थापित करने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई और जनभागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने ऐसे प्रकृति-आधारित समाधानों पर बल दिया है, जो चिरस्थायी, लागत-प्रभावी तथा दीर्घकालिक पारिस्थितिक लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि एक हरित दिल्ली विकास और पर्यावरणीय दायित्व के बीच संतुलन स्थापित करने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।”
On World Environment Day, Union Minister Shri @byadavbjp calls for collective action and public participation to address environmental challenges through nature-based solutions that are sustainable, cost-effective and capable of delivering long-term ecological benefits.
— PMO India (@PMOIndia) June 5, 2026
***
पीके/केसी/पीके/डीए

He… https://t.co/Hb9smBLWrd