पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ (उल्लास) कार्यक्रम के परिवर्तनकारी प्रभाव की सराहना की गई है। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत एक प्रमुख पहल के रूप में 2022 में शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम ने ग्रामीण समुदायों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे भारत में वयस्क शिक्षार्थियों के लिए शैक्षिक अवसरों का काफी विस्तार किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी की एक्स पोस्ट पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए पीएमओ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल में लिखा:
“इस लेख में, राज्य मंत्री श्री @jayantrld ने जानकारी दी है कि किस प्रकार से एनईपी 2020 के अनुसार 2022 में शुभारंभ किया गया उल्लास कार्यक्रम (समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ) वयस्कों के लिए शैक्षिक अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने उल्लेख किया है कि उल्लास कार्यक्रम के प्रभाव से ग्रामीण और महिला साक्षरता में वृद्धि हुई है, जिससे भारत वर्ष 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के साक्षरता लक्ष्य को हासिल करने के पथ पर अग्रसर है।”
In this article, MoS Shri @jayantrld explains how the Understanding of Lifelong Learning for All in Society (ULLAS) programme, launched in 2022 in alignment with the NEP 2020, provides educational opportunities for adults.
He highlights that rural and female literacy have surged… https://t.co/Tkohs1tqYk
— PMO India (@PMOIndia) October 6, 2025
***
पीके/केसी/एसएस/एसएस