Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने थेरेसा मे को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर बधाई दी


उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में श्री डेविड कैमरन के योगदान की भी सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती थेरेसा मे को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में श्री डेविड कैमरन के योगदान की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ” ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर श्रीमती थेरेसा मे को बहुत-बहुत बधाई। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूती प्रदान करने में श्री डेविड कैमरन के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना करता हूं। “