Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीमती स्मिता तलवल्कर के निधन पर शोक जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जानी मानी फिल्‍म कलाकार श्रीमती स्मिता तलवल्कर के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका निधन मराठी फिल्‍म उद्योग के लिए भारी क्षति है। उन्‍होंने मराठी फिल्‍मों में स्मिता तलवल्कर के योगदान को याद करते हुए उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की।