Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान देने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री गोटबाया राजपक्षे को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “सार्क कोविड-19 आपात कोष में 5 मिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री गोटबाया राजपक्षे को हार्दिक धन्यवाद। हमारा सहयोग इस बीमारी से प्रभावी रूप से लड़ने में एक लम्बी दूरी तय करेगा।