Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “मैं श्रीलंका की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साझा मूल्यों से जुड़े संबंध अटूट हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आने वाले वर्षों में श्रीलंका के विकास के लिए कामना करता हूं। मैं इस महीने के अंत में राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।”