Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में खराब मौसम के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में खराब मौसम के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “श्रीलंका में खराब मौसम के कारण लोगों की मृत्यु पर मैं गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। हम सरकार और श्रीलंका की जनता की सहायता के लिए संकल्‍पबद्ध हैं। तत्‍काल आधार पर सहायता भेजी जा रही है।”