Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की कड़ी निंदा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा “मैं श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के नागरिकों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है। मेरी सहानुभूति शोकसंतप्त परिवारजनों एवं घायलों के साथ है।”