Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री एम एस विश्‍वनाथन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वयोवृद्ध संगीतकार श्री एम एस विश्‍वनाथन के निधन पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री एम एस विश्‍वनाथन के असामयिक निधन से संगीत प्रेमियों को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। पीढि़यों से लोग उनके संगीत का आनन्‍द उठा रहे हैं। जब संगीत की बात होती है, तो श्री एम एस विश्‍वनाथन हमेशा अपने समय से आगे रहे हैं। शोक संतप्‍त परिवार और उनके असंख्‍य प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।”