Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री गोपीनाथ मुण्डे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया


प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपीनाथ मुण्डे के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उनकी मृत्यु पर दुःख प्रकट करते हुए प्रधान मंत्री ने श्री मुण्डे को सच्चा जननेता बताया जिसने बहुत बुलंदी छुई और जनता की अथक सेवा की।

प्रधान मंत्री का ट्विटर पर संदेश इस प्रकार हैः

”अपने मित्र और सहयोगी गोपीनाथ मुण्डे जी के निधन से मुझे बेहद दुःख और सदमा पहुंचा है। उनका निधन राष्ट्र और सरकार के लिए बड़ी क्षति है।

गोपीनाथ मुण्डे जी सच्चे जननेता थे। समाज के पिछड़े तबके से आकर, वे महान बुलंदी तक गए और जनता की अथक सेवा की।

ओजस्वी नेता को मेरी श्रद्धांजलि। उनके असामयिक निधन ने ऐसी रिक्ति पैदा कर दी है जिसे भरना मुश्किल होगा।

श्री मुण्डे जी के परिवार के प्रति संवेदना। दुःख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं।”