पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री जहांगीर पोचा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जहांगीर पोचा के निधन से स्तब्ध और दुखी हैं।
उनके परिवार को इस समय मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। जहांगीर पोचा टीवी, प्रिंट और सोशल मीडिया की एक प्रमुख आवाज के रूप में याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर उनके बेबाक और अंतरदृष्टि से पूर्ण नजरिये को हमेशा याद किया जाएगा।