Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री जे.बी. पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री जे.बी. पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा “ओडिशा के विकास में श्री जे.बी. पटनायक का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है, मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें ओडिशा की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में याद किया जाएगा। वह आम जन के विचार और आकांक्षा से जुड़े एक लोकप्रिय नेता रहे हैं।”