Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री नरेश चंद्र के निधन पर शोक जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व लोक सेवा अधिकारी श्री नरेश चंद्र के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नरेश चंद्र एक बेहतरीन लोक सेवक रहे हैं जिन्होंने शासन और नीति के मामलों पर एक अमिट छाप छोड़ा था। उनके निधन से काफी दुख हुआ।

मुझे नरेश जी के साथ एक विवेकपूर्ण चर्चा याद आती है, जब उन्होंने अमेरिका के राजदूत रहते हुए मुझे रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें भारत-अमेरिका के बीच गहरे संबंधों को लेकर पूरा विश्वास था।