Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री प्रणब मुखर्जी को उनके राष्‍ट्रपति कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री प्रणब मुखर्जी को भारत के राष्‍ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं राष्‍ट्रपति जी को उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देता हूं। उनके समृद्ध अनुभव और विवेक से भारत को बेहद लाभ हुआ है।”