Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री मैथ्रिपाला सिरिसेना और श्रीलंका की जनता को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री मैथ्रिपाला सिरिसेना से बातचीत कर उन्‍हें तथा श्रीलंका की जनता को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने श्री मैथ्रिपाला सिरिसेना से बातचीत कर उन्‍हें बधाई दी है। मैंने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के लिए श्रीलंका की जनता को भी बधाई दी है। एक घनिष्‍ठ सहयोगी और पड़ोसी होने के नाते, श्रीलंका में शांति, विकास और समृद्धि के लिए भारत अपने समर्थन तथा निरंतर एकजुटता को दोहराता है।”