Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने श्री शरद पवार के 75वें जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री शरद पवार के 75वें जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने श्री शरद पवार के राजनीतिक जीवन को संरचनात्‍मक बताया। प्रधानमंत्री ने कृषि के प्रति श्री शरद पवार के आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण और भारत में कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने श्री शरद पवार द्वारा लिखित “ऑन माई टर्म्‍स” पुस्‍तक का विमोचन भी किया।