Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “शाह अब्दुल्ला के निधन से हमने एक ऐसी महत्वपूर्ण शख्सियत को खो दिया है जिसने अपने देश पर अमिट प्रभाव छोड़ा है। उनके निधन पर मैं शोक व्यक्त करता हूं।

इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं सऊदी अरब के लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने मार्गदर्शक शाह अब्दुल्ला को खो दिया है।

कुछ दिन पहले मैंने क्राउन प्रिंस सलमान से बात की थी और शाह अब्दुल्ला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। शाह अब्दुल्ला के निधन की खबर बेहद दुःखद है।”