Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्रिसमस के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लोगों से भगवान ईसा मसीह की महान शिक्षाओं को याद करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्‍योहारी मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम क्रिसमस के प्रतीक सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं, और एक ऐसी दुनिया के लिए काम करें जहां हर कोई प्रसन्‍न और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करें।”

**.*

एमजी/एआर/आईपीएस/एसएस