Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सभी से देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्‍याण मार्ग में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष परीक्षा पे चर्चाकार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर परीक्षा पे चर्चाकार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित एग्जाम वॉरियर्स के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!”

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम