Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने समावेशी विकास और विकसित भारत के दृष्टिकोण पर एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी राधाकृष्णन द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

यह लेख सरकार की उन पहलों की जानकारी प्रदान करता है जिनसे अमृतकाल के दौरान निरंतर आगे बढते भारत के लोगों, विशेष रूप से नारी शक्ति, युवाओं और किसानों को लाभ हुआ है। स्वामी विवेकानंद, तिरुवल्लुवर और सुब्रमण्यम भारती से प्रेरणा लेते हुए, यह लेख सभी से वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के लिए संयुक्‍त रूप से प्रयास करने का आह्वान करता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पोस्ट में लिखा;

“अमृत काल के दौरान भारत के आगे बढ़ने के साथ, माननीय उपराष्‍ट्रपति श्री सी.पी राधाकृष्‍णन ने सरकार की उन पहलों पर प्रकाश डाला है जिनसे देश भर के लोगों, विशेष रूप से नारी शक्ति, युवाओं और किसानों को लाभ मिला है।”

स्वामी विवेकानंद, तिरुवल्लुवर और सुब्रमण्यम भारती से प्रेरणा लेते हुए, वे सभी से वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के लिए संयुक्‍त रूप से प्रयास करने का आह्वान करते हैं।‘’

***

पीके/केसी/एसएस/एसके