Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सरदार पटेल को राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा और एकता तथा अखंडता के संदेश के लिए स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की पुण्य तिथि पर हम उन्‍हें सलाम करते हैं। हम उनकी अनुकरणीय सेवा को स्‍मरण करते हैं और उनके एकता और अखंडता के संदेश से बहुत प्रोत्‍साहित हैं।