Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सांवर लाल जाट के निधन पर शोक जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सांवर लाल जाट के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सांवर लाल जाट के निधन से दु:खी हूं। यह भाजपा और देश को एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं।

श्री सांवर लाल जाट ने गांवों और किसानों की भलाई के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। दु:ख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’