Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को अमरीकी ओपन जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुश्री सानिया मिर्जा और सुश्री मार्टिना हिंगिस को अमरीकी ओपन टेनिस के महिला डबल्‍स फाइनल जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सुश्री सानिया और सुश्री मार्टिना हिंगिस को अमरीकी ओपन टेनिस में शानदार विजय पर बधाई। आपकी उपलब्धि से हम गौरवान्वित हुए हैं।”