Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली सियन लूंग और उनकी पीपल्‍स एक्‍शन पार्टी (पीएपी) को सिंगापुर चुनाव में विजयी होने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली सियन लूंग और उनकी पीपल्‍स एक्‍शन पार्टी (पीएपी) को सिंगापुर के आम चुनाव में विजयी होने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “चुनाव जीतने के लिए ली सियन लूंग और पीपल्‍स एक्‍शन पार्टी (पीएपी) को बधाई। भारत – सिंगापुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री ली के साथ कार्य करने के लिए उत्‍सुक हूं।”